मशहूर मॉडल Nora Rashmi Serao ने देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

Emerald News New Delhi:- हिन्दुस्तान की एक ऐसी लड़की जो बचपन से ही एक बड़ी मॉडल बनाने के सपने देखा करती थी | लेकिन ज्यादातर एक बड़ी मॉडल बनने के सपनो को इन्होने शादी के बाद पूरा किया | बंगलौर की रहने वाली सबसे प्रभावी जिन्होंने Finalist Mrs International 2018 Singapore का खिताब जीता मशहूर मॉडल नोरा रश्मि सेराओ जो की एक बड़ी IT company में भी करती है | नोरा रश्मि जी से दीवापली के शुभ अवसर पर Emerald News ने खास बातचित की और नोरा की अगर हम बात करे तो इनको अभी तक ढेर सारे टाईटल और आवार्डो से नवाज़ा जा चूका है | नोरा देश में जो बड़े बड़े ब्यूटी पेजेंट होते है उनमे जज के रूप में भी जाती है | एक खास बातचीत में नोरा रश्मि जी ने बताया में दीपावली के शुभ अवसर पर देश के लोगो को शुभकामनाएं देना चाहूंगी | नोरा रश्मि ने कहा दीपावली यानी दीपों का त्योहार है। दीपावली की रात न केवल घर-आंगन और रास्ते रौशन होंगे, बल्कि खुशियों से दिल भी रौशन हो उठेंगे। अलग-अलग संस्कृतियों के साथ विषमताओं से भरे हमारे विशाल भारतवर्ष में भले ही दीपावली मनाने की मान्यताएं अलग-अलग हों, लेकिन खुशियों के रंग एक हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार मनाने की मान्यताएं हैं। उत्तर भारत में दिवाली का पर्व श्री राम के अयोध्या वापस आने से जुड़ा है। 14 साल वनवास काटने के बाद जिस शाम को भगवान राम अयोध्या लौटे उस शाम अयोध्या नगर वासियों ने उनके स्वागत में गली-गली में दिए जला दिए। तभी से दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा। दक्षिण भारत की दिवाली की मान्यता यह है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसी खुशी में चतुर्दशी के अगले दिन दक्षिण भारत में दीपावली मनाने का चलन है। पश्चिमी भारत में दीपावली राक्षस राज बाली के पृथ्वी पर वापस आने की खुशी में मनाई जाती है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने उसे दूसरे लोक में भेज दिया था, जिसके काफी समय बाद बाली पृथ्वी पर वापस आया था। पूर्वी भारत में दिवाली के साथ ही काली पूजा भी देखने को मिलती है। दिवाली पर्व देश में चाहे जिस कारण से मनाया जाता हो, लेकिन सभी में एक ही बात सामान्य है कि यह अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। राजधानी में दीपावली की पूर्व संध्या पर काफी चहल-पहल रहती है .
Comments
There are currently no blog comments.