स्वरा भास्कर इन दिनों रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं और इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर ने शो में ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज पहनकर शो में एंट्री ली, जिसे देखकर सहवाग भी चौंक गए। उन्होंने इसकी वजह भी पूछी, जिसके जवाब में स्वरा ने बताया कि उन्हें ट्रोल्स यही कहकर बुलाते हैं, इसलिए अब उन्होंने इस शब्द को अपना लिया है। ‘राइज एंड फॉल 2’ को शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और विवादों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच शो में स्वरा भास्कर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले ही मां बनने की इच्छा रखती थीं और इसके लिए उन्होंने दो बार कोशिश भी की थी।
Posted inFashion
स्वरा भास्कर का खुलासा, शादी से पहले ही बनना चाहती थीं मां, अनजान डोनर के साथ IVF के जरिए दो बार की कोशिश

