हनुमान अंश’ इस साल की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के पार कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा कायम है। इस फिल्म ने न सिर्फ इसके कलाकारों और निर्देशक-निर्माता को पहचान दिलाई है, बल्कि सिंगर भी चर्चा में हैं। खासतौर पर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले दृष्टिबाधित बुंदेली सिंगर सुनील लोधी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने ठेठ ग्रामीण सुरों के साथ उन्होंने पूरे देश में पहचान बना ली है। सुनील लोधी जन्म से दृष्टिबाधित हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है। फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर उनकी आंखों के इलाज में मदद के लिए आगे आई हैं।
Posted inEntertainment
हनुमान अंश’ के दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, मदद के लिए आगे आईं 21 साल की प्रोड्यूसर

