24 की उम्र में पैसा और शोहरत सब कुछ मिला, फिर भी खुश नहीं थीं दीया मिर्जा; एक्ट्रेस ने बताई वजह

24 की उम्र में पैसा और शोहरत सब कुछ मिला, फिर भी खुश नहीं थीं दीया मिर्जा; एक्ट्रेस ने बताई वजह
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया है, जब कम उम्र में ही उन्हें पैसा, पहचान और सफलता हासिल हो गई थी। इसके बावजूद उनके मन में एक खालीपन था और वह खुद को खुश महसूस नहीं कर रही थीं।
दीया मिर्जा ने बताया कि 24 साल की उम्र तक उन्होंने वह सब हासिल कर लिया था, जिसे पाने का सपना कई लोग लंबे समय तक देखते हैं। उनके पास नाम, शोहरत, पैसा और अपना घर था। बाहर से उनकी जिंदगी बेहद सफल नजर आती थी, लेकिन अंदर से वह सुकून की तलाश में थीं।
एक्ट्रेस के मुताबिक, इसी दौर में उन्हें महसूस हुआ कि सिर्फ सफलता और भौतिक चीजें ही खुशी की गारंटी नहीं होतीं। अपनी जिंदगी में सुकून पाने के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने का फैसला भी किया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *