Emerald News:- गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से कन्या पूजन कर माँ भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगज्जननी माँ जगदंबा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। इस परंपरा में कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।


