Emerald News:- नई दिल्ली: दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल द्वारा भी दूध की कीमतों में 6 रुपये तक की बढ़ोतरी किए जाने को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
कांग्रेस ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि त्योहारों के सीजन में भी आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं।
कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ाकर आम परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। पार्टी ने इसे मोदी सरकार की महंगाई से जुड़ी नीतियों पर सवाल उठाते हुए तंज कसा और कहा, “मोदी की वसूली जारी है…”
दूध जैसी दैनिक जरूरत की वस्तु की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और आम परिवारों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस ने इस मुद्दे के जरिए केंद्र सरकार को घेरते हुए महंगाई पर जवाब मांगा है।


