Emerald News:- बरेली: उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने मुख्यमंत्री को माँ दुर्गा की कांस्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान ग्राम प्रहरियों के कल्याण के लिए उनके मासिक मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 किए जाने की घोषणा पर DGP UP ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के मनोबल और सम्मान को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।
DGP UP ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों के अनुभव, स्थानीय जानकारी और सजगता का प्रभावी उपयोग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान से ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रामीण सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए संदेश दिया— “सजग ग्राम प्रहरी, सुरक्षित गाँव; सुरक्षित गाँव, सुरक्षित प्रदेश।”


