Emerald News:- मनीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ महत्वपूर्ण और सकारात्मक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास, नवाचार, सेमीकंडक्टर, उन्नत विनिर्माण सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई इस बातचीत को भारत और सिंगापुर के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस साझेदारी से व्यापार, तकनीक और निवेश के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है।


