Emerald News:- नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राजनाथ सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। उन्होंने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


