



Emerald News:- स्याली (बिजनौर): भाजपा नेता शक्ति भारद्वाज ने शक्ति केंद्र दत्तियाना, मंडल जलीलपुर के ग्राम स्याली में आयोजित ‘हर गाँव – हमारा गाँव’ जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुझावों एवं विचारों को सुना।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। शक्ति भारद्वाज ने जनसेवा, ग्राम विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष धर्मपाल, सुमित, लखन सिंह, अशोक प्रधान, पूर्व प्रधान जसराज सिंह, करम सिंह, विनोद एवं महंत गोपाल दास सहित ग्राम के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में गांव के बड़े-बुजुर्गों, माताओं और बहनों ने भी सहभागिता की।
शक्ति भारद्वाज ने कहा कि ग्रामवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ग्रामीणों के सुझावों और सहभागिता के साथ ‘हर गाँव – हमारा गाँव’ अभियान को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


