Emerald News:- देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। यहां की लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है।
सीएम धामी ने इस घटनाक्रम को पीछे छोड़ते हुए आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से सकारात्मक वातावरण को आगे बढ़ाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री का यह संवाद दलेर मेहंदी से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच आपसी सम्मान और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


