Emerald News:- नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के लॉन्च के मौके पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि किताब के विमोचन के दौरान बचपन से लेकर अब तक की कई यादें ताजा हो गईं।
राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें समझना है तो एक बार उन्हें उनकी नजरों से देखना चाहिए। उन्होंने अपनी मां के हौसले, संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद जिंदगी को प्यार से अपनाने की खूबसूरत क्षमता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया।
राहुल गांधी ने अपनी मां के प्रति भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यही उनकी मां की असली पहचान है। साथ ही उन्होंने किताब को पाठकों और शुभचिंतकों से मिले प्यार और अपनापन के लिए सभी का दिल से आभार जताया।
राहुल गांधी का यह संदेश मां-बेटे के भावनात्मक रिश्ते और सोनिया गांधी के जीवन के उस पहलू को सामने लाता है, जिसे राहुल गांधी ने अपनी नजरों से दुनिया के साथ साझा किया है।


