‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में अक्षय खन्ना, मुंबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान अपार्टमेंट

‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में अक्षय खन्ना, मुंबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान अपार्टमेंट
Spread the love

अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्मों में दमदार अभिनय को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा दिलाई। इससे पहले विकी कौशल स्टारर ‘छावा’ में भी उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
पिछली कुछ फिल्मों में अक्षय खन्ना ने अलग-अलग तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर एक बार फिर अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। इसी बीच अभिनेता की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने मुंबई में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत 33 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिल्मों में शानदार वापसी के साथ अब उनकी इस नई प्रॉपर्टी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *