अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। FBI ने गोल्डी बराड़ के बारे में ऐसी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 1 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹10 करोड़ तक का इनाम देने की घोषणा की है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में मदद मिल सके।
FBI के मुताबिक, गोल्डी बराड़ पर संगठित अपराध, लक्षित हत्याओं, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। एजेंसी ने उसकी तलाश को लेकर जानकारी साझा करने की अपील भी की है.
Posted inInternational
FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, सूचना देने वाले को ₹10 करोड़ तक का इनाम

