Emerald News:-नई दिल्ली: भारत सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, PVSM, AVSM, VM, VSM को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान में वह वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। वह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के पद पर पदभार संभालेंगे और भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख (Chief of the Air Staff) होंगे।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
एयर मार्शल दीक्षित एक Experimental Test Pilot और Qualified Flying Instructor हैं। उन्हें 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे और शानदार सैन्य करियर के दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना में कई महत्वपूर्ण परिचालन एवं रणनीतिक जिम्मेदारियां संभाली हैं।
उनके प्रमुख दायित्वों में HQ IDS में Chief of Integrated Defence Staff to the Chiefs of Staff Committee (CISC) तथा Central Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief (AOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय वायुसेना आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा तकनीक और भविष्य की रणनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है।


