



Emerald News:- मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने “Durga Durga ” लिखकर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
बिपाशा बसु अपने आकर्षक अंदाज और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट में पारंपरिक खूबसूरती और स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री के इस पोस्ट को उनके प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।
इन तस्वीरों के लिए बिपाशा बसु ने Gopi Vaid के आउटफिट्स पहने हैं। उनका मेकअप बिली मानिक ने किया, जबकि हेयर स्टाइलिंग की जिम्मेदारी कौशल डिसूजा ने संभाली। स्टाइलिंग Who Wore What When की ओर से की गई, जिसमें शुभम जे और तपस्विनी दलई ने सहयोग दिया। तस्वीरें ट्राइडव सुवेदेवन ने खींची हैं।
बिपाशा बसु का यह पोस्ट उनके खूबसूरत अंदाज के साथ-साथ उनकी भक्ति को भी दर्शाता है।


