Emerald News:- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के सुधारों के अनुरूप राज्य में भूमि उपयोग संबंधी नियमों को अधिक सरल और लचीला बनाया गया है। इस पहल का उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करना और विकास के नए अवसर तैयार करना है।
राज्य सरकार द्वारा भूमि उपयोग के नियमों में किए गए बदलावों के तहत ‘नेगेटिव लिस्ट’ मॉडल अपनाया गया है। इससे भूमि उपयोग से जुड़े प्रावधानों को अधिक स्पष्ट और सरल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, भूमि के उपयोग को लेकर प्रक्रियाओं को सुगम बनाने और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का रास्ता आसान होने की उम्मीद है।
इस सुधार से आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। नियमों में लचीलापन आने से निवेशकों, उद्यमियों और कारोबारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य में अनुकूल कारोबारी वातावरण तैयार करने, निवेश को प्रोत्साहित करने और आर्थिक विकास को गति देने के प्रयासों का हिस्सा है। भूमि उपयोग नियमों में सरलता से विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने और राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं।


