Emerald News:-इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत कर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की। रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हुई गंभीर घटना के दौरान कैप्टन मच्छार ने असाधारण धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
बताया जा रहा है कि ओमान के को-पायलट द्वारा किए गए हमले के बीच कैप्टन मच्छार ने स्थिति को संभालते हुए विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उनके इसी साहस की इजरायली प्रधानमंत्री ने फोन पर प्रशंसा की।
बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन मच्छार को समारोह में स्वतंत्रता दिवस की मशाल प्रज्ज्वलित करने के लिए भी आमंत्रित किया।
कैप्टन मच्छार के साहस की यह कहानी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है.


