Emerald News:- अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन कर अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर में दर्शन के अनुभव को उन्होंने बेहद भावुक और अविस्मरणीय बताया।
यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से जुड़ी भावनाओं को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं है।
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के अंत में ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ लिखकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
यामी गौतम की इस पोस्ट में उनकी आध्यात्मिक भावनाएं और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था झलकती है।


