Emerald News:-नई दिल्ली। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने नए मिजवान कलेक्शन के जरिए भारतीय पारंपरिक कला और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम पेश किया। इस कलेक्शन में भारतीय संस्कृति से जुड़ी बारीक कारीगरी, चिकनकारी और आकर्षक कढ़ाई को खास तवज्जो दी गई है।
मिजवान कलेक्शन में दुल्हनों के लिए बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक वाले परिधानों के साथ-साथ ग्रूम्स के लिए भी शानदार आउटफिट्स देखने को मिले। पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिजाइन और नए अंदाज के साथ पेश किया गया, जिसने कलेक्शन को खास बना दिया।
रैंप पर इस कलेक्शन को मॉडल्स के साथ-साथ फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों ने भी पेश किया। खूबसूरत रंगों, बारीक कढ़ाई और शानदार डिजाइन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
मनीष मल्होत्रा का यह कलेक्शन खास तौर पर उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है, जो शादी के खास मौकों पर पारंपरिक भारतीय अंदाज के साथ मॉडर्न और लग्जरी लुक पसंद करते हैं। ब्राइडल वियर की खूबसूरती और बारीक क्राफ्टमैनशिप इसे वेडिंग सीजन के लिए एक खास विकल्प बनाती है।


