नई दिल्ली: तिलक नगर में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ कथित मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह समेत पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
Posted inDelhi NCR
सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह समेत AAP कार्यकर्ताओं पर FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

