कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम CISF कैंप के अंदर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बसोहली इलाके में स्थित बसोहली-सेवा-2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, माश्का के CISF कैंप में एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से साथी जवानों पर गोली चला दी।
इस घटना में एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार कर्मियों की मौत हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
फायरिंग की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *