Emerald News:- नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्टूबर 2025 में करोल बाग स्थित एक होटल में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद भारत से फरार हो गया था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी और भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न जांच एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ इंटरपोल (INTERPOL) का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया गया।
पुलिस ने लगातार प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए समन्वय के बाद आरोपी का अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया। भारत पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


