नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन ने आंदोलन का रोडमैप तैयार कर लिया है। बुधवार को दिल्ली में हुई गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। गठबंधन ने देशभर में जिला स्तर पर प्रदर्शन से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च और बड़ी रैलियां आयोजित करने का फैसला किया है।
खरगे के मुताबिक, 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ और प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान विपक्षी दल जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद 6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन के सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे। गठबंधन के नेताओं ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगने का भी फैसला किया है.
Posted inPolitics
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का आंदोलन तेज, 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन; 6 को EC तक मार्च

