करनाल: हरियाणा के करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक क्लर्क को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव राणा के रूप में हुई है, जो नगर निगम में क्लर्क के पद पर तैनात है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता की कमर्शियल और डोमेस्टिक प्रॉपर्टी आईडी एक ही बनी हुई थी। शिकायतकर्ता इसे ठीक करवाना चाहता था। आरोप है कि इस सुधार के लिए वह काफी समय से नगर निगम के चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान आरोपी क्लर्क ने कथित तौर पर काम करवाने के बदले रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि करनाल बस स्टैंड के पास ACB की टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को ₹5 हजार की रिश्वत दी, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके पुराने रिकॉर्ड और इस मामले से जुड़े संभावित रिश्वत के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Posted inDelhi NCR
करनाल में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार

