Emerald News:- नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने जय शाह को ICC चेयरमैन के रूप में एक और कार्यकाल मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने क्रिकेट के विकास के लिए जय शाह द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट की प्रगति के लिए नए अवसर पैदा करना, खेल के इकोसिस्टम को मजबूत करना और इसे नए दर्शकों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने संदेश में विशेष रूप से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में जय शाह के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जय शाह ने इन प्राथमिकताओं पर काफी मेहनत की है।
सचिन तेंदुलकर ने जय शाह के नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और खेल का विस्तार नए क्षेत्रों एवं दर्शकों तक होगा।


