Emerald News:- मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल को मिस कर रही हैं। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा मैसेज शेयर करते हुए बताया कि उनके साथ घूमने-फिरने और वक्त बिताने वाले उनके पसंदीदा शख्स जहीर इकबाल इस समय शहर से बाहर हैं।
सोनाक्षी ने अपने पोस्ट में लिखा, “When it hits you your favorite person to hang out with is out of town… come back Zaheer Iqbal!!!!”
उनके इस मजेदार और प्यार भरे अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा है। पोस्ट के जरिए सोनाक्षी ने जाहिर किया कि जहीर की गैरमौजूदगी में उन्हें उनकी कितनी याद आ रही है।
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह अंदाज उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।


