Emerald News:-नई दिल्ली। पटेल नगर में आयोजित मेघवाल समाज प्रीमियर लीग (MSPL) 2026 में दिल्ली की पूर्व मेयर और आम आदमी पार्टी की नेता डॉ. शैली ओबेरॉय शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खेल आयोजन के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने की पहल की सराहना की।
डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने MSPL 2026 को युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने वाली शानदार पहल बताया।
उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने MSPL 2026 के विजेताओं को भी हार्दिक बधाई दी।
डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि समाज में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और लोगों के बीच आपसी मेल-जोल एवं भाईचारे की भावना और मजबूत होती है।
MSPL 2026 के आयोजन में खिलाड़ियों और समाज के लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया। आयोजकों ने भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


