गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट में दूध सप्लायर पर जानलेवा हमला, ₹12 हजार की नकदी लूटी

गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट में दूध सप्लायर पर जानलेवा हमला, ₹12 हजार की नकदी लूटी
Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट परिसर में देर रात दूध सप्लाई का काम करने वाले एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर ने पीड़ित पर चाकू से कई वार किए और उसके पास मौजूद दूध सप्लाई की करीब ₹12 हजार की नकदी भी छीन ली।
हमले के दौरान पीड़ित ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिससे वह गंभीर हमले से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घायल पीड़ित की पहचान नरेंद्र भड़ाना के रूप में हुई है, जो दूध सप्लाई का कारोबार करते हैं।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र रोज की तरह देर रात सेक्टर-7 मार्केट परिसर में दूध की डिलीवरी और कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। सप्लायर्स से करीब ₹12 हजार की नकदी इकट्ठा करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उन पर हमला कर दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *