एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 8 मेडल अपने नाम किए। वहीं ट्रैप शूटिंग में नीरू ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत के खाते में पांचवां स्वर्ण पदक जोड़ दिया। इसके साथ ही भारत की कुल मेडल टैली 45 पदकों तक पहुंच गई है और भारत फिलहाल 12वें स्थान पर है।
अब एशियन गेम्स के 10वें दिन यानी 29 सितंबर को भी भारत के पास कई पदक जीतने के बड़े मौके हैं। मंगलवार को एथलेटिक्स के ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों का समापन होगा, जहां भारतीय एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
5000 मीटर रेस में गुलवीर सिंह एक बार फिर पदक के लिए मैदान में उतरेंगे। वह इस एशियन गेम्स में अपना तीसरा मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। उनके साथ भारत के अविनाश साबले भी इस रेस में चुनौती पेश करेंगे।
वहीं, पोल वॉल्ट फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड कायम कर चुके देव मीना और कुलदीप कुमार भी पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। ऐसे में 29 सितंबर का दिन भारतीय खेल प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहने वाला है।
Posted inSports
एशियन गेम्स 2026: ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड, भारत की मेडल टैली में पांचवां स्वर्ण

