चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के फैसलों को लेकर उठे सवाल

चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के फैसलों को लेकर उठे सवाल
Spread the love

चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मामले में दायर नई याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताई है। कोर्ट ने कहा है कि वह इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।
याचिका में मुख्य रूप से यह सवाल उठाया गया है कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना आयोग की ओर से एकतरफा फैसले ले सकते हैं?
सीनियर वकील विकास सिंह ने मंगलवार को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले को उठाया। उन्होंने दलील दी कि कानूनी व्यवस्था के तहत बहुसदस्यीय चुनाव आयोग के फैसले सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर लिए जाने चाहिए।
अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि इस याचिका पर अदालत किस तरह विचार करती है और चुनाव आयोग के फैसले लेने की प्रक्रिया को लेकर क्या दिशा-निर्देश सामने आते हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *