SIR विवाद पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बनेगी रणनीति

SIR विवाद पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली: SIR प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद के बीच INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। बैठक में गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसमें SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर विपक्ष की आगे की रणनीति और संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी विपक्षी दल अपनी रणनीति तय कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, CEC को हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्ताव लाने की नई कोशिश से संबंधित ड्राफ्ट नोटिस तैयार है। बैठक में इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने और उसकी प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है।
SIR को लेकर चुनाव आयोग के फैसलों पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में INDIA ब्लॉक की यह बैठक विपक्षी एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में आगे के आंदोलन, संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर साझा रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है.

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *