कॉकपिट में 37 सेकेंड में क्या-क्या हुआ? टूट गई विमान की टेल, कैप्टन स्मित मच्छार ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान

कॉकपिट में 37 सेकेंड में क्या-क्या हुआ? टूट गई विमान की टेल, कैप्टन स्मित मच्छार ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट के अंदर ही पायलट पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस बेहद तनावपूर्ण स्थिति के बीच कैप्टन स्मित मच्छार ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को संभाले रखा और सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
बताया जा रहा है कि कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने चाकू से कई बार हमला किया। महज 37 सेकेंड के भीतर विमान करीब 14,300 फीट नीचे आ गया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की।
इसके बाद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद अन्य क्रू मेंबर्स और यात्री अंदर पहुंचे और हमलावर को काबू में कर लिया। इस दौरान विमान को सुरक्षित तरीके से तबुक एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
पूरी घटना के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ और विमान को संभालने की कोशिश ने यात्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के बाद उनके साहस की व्यापक रूप से चर्चा हो रही है.

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *