Emerald News:- नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी विधायक अनिल शर्मा श्रीराम धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्मनिष्ठा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।
विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि रामलीला महोत्सव हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में संस्कार, आपसी सद्भाव और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने इस भव्य आयोजन एवं सम्मान के लिए श्रीराम धार्मिक रामलीला समिति के चेयरमैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री एस.बी. उपाध्याय तथा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विधायक अनिल शर्मा ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों तक प्रभु श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को पहुंचाया जा सकता है।


