Emerald News:- नई दिल्ली: 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देशभर में उन वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। यह दिन पुलिस बल के साहस, समर्पण और देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की याद दिलाता है।
दिल्ली पुलिस अधिकारी राम मनोहर मिश्रा जी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर वीर पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि आज उन वीरों को नमन है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
अपनी पोस्ट में उन्होंने वर्दी और पुलिसकर्मियों के सम्मान को लेकर ये पंक्तियां भी साझा कीं:
“झूठी साज़िश, गंदी बातें,
जयचंदों की बरात सारी है।
झूठी साज़िश, गंदी बातें,
जयचंदों की बरात सारी है।
अब भी मर्यादा में जकड़ा,
वर्दी वाला सब पे भारी है।
वर्दी वाला सब पे भारी है।”
पुलिस स्मृति दिवस उन सभी पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं की। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।


