Emerald News:-नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के फोर्स मुख्यालय, नई दिल्ली में आज एक गरिमापूर्ण पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में BSF के महानिदेशक श्री प्रवीण कुमार, IPS ने उप महानिरीक्षक (DIG) से महानिरीक्षक (IG) पद पर पदोन्नत हुए श्री अशोक कुमार डागर को IG का रैंक प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री अशोक कुमार डागर के परिवारजन और BSF के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पदोन्नति समारोह उनके राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाकाल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया।
BSF के महानिदेशक श्री प्रवीण कुमार ने IG अशोक कुमार डागर को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल के लिए सफलता और संतोष की कामना की।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान परिवारजनों और साथी अधिकारियों की मौजूदगी ने इस महत्वपूर्ण अवसर को और भी विशेष बना दिया।


