Emerald News:- नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 20वें एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ‘प्रहरी परिवार’ ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए।
BSF की ओर से कांस्टेबल कीर्ति शर्मा को महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर तथा कांस्टेबल मनीषा को महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने पर महानिदेशक (DG) का प्रशस्ति पत्र और ₹5-₹5 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, भारतीय पुरुष सेपक टकरॉ टीम के सदस्य कांस्टेबल जसवीर को उनके योगदान के लिए ₹1.5 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर BSF ने खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोचों और सहयोगी स्टाफ के योगदान की भी सराहना की। बल ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प, मेहनत, अनुशासन और समर्पण से देश और सीमा सुरक्षा बल का गौरव बढ़ाया है। BSF की यह पहल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और खेलों में उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


