Emerald News:-देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रेमनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले मदन मुखिया की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और पत्नी के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
देहरादून पुलिस के मुताबिक, मदन मुखिया की कथित तौर पर गर्दन पर धारदार चाकू से वार कर हत्या की गई। इसके बाद शव को जंगल में एक खाई में फेंक दिया गया।
देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रेमनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


