Emerald News:-नई दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद ने हालिया घटनाओं के संदर्भ में विमानन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि कॉकपिट तक आपातकालीन पहुंच के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है, जिससे किसी गंभीर स्थिति में यात्रियों और चालक दल की मदद की संभावना बढ़ सके।
सोनू सूद ने कहा कि विमानन सुरक्षा ऐसी व्यवस्था है, जिसमें लगातार सुधार और नई सुरक्षा परतों को शामिल करने की गुंजाइश बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि एक सुरक्षित और गोपनीय इमरजेंसी कोड किसी नामित क्रू सदस्य को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बेहद गंभीर परिस्थिति में कॉकपिट के अंदर मौजूद पायलट दरवाजा खोलने में सक्षम न हों, तो निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बाहर मौजूद अधिकृत व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराने का विकल्प होना चाहिए।
सोनू सूद ने इस विचार को किसी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त सुरक्षा परत के रूप में देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि विमानन सुरक्षा में ऐसी किसी भी व्यवस्था पर गंभीरता से चर्चा की जानी चाहिए, जो आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सके।


