Emerald News:- नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह की नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के अनुरूप दिल्ली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डीसीपी रोहिणी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस के JCP Northern Range विजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने हेरोइन के अलावा इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और दो लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


