





Emerald News:- मुंबई। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने लेखिका और उद्यमी ट्विंकल खन्ना की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत और ‘टॉर्चबेयरर’ बताया है। दिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना और उनके मंच Tweak India के योगदान की सराहना की।
दिया मिर्जा ने कहा कि ट्विंकल खन्ना ने पिछले सात वर्षों में Tweak India के जरिए महिलाओं से जुड़े उन मुद्दों पर बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच तैयार किया, जिन पर चर्चा की जरूरत थी, लेकिन महिलाओं के पास हमेशा अपनी बात रखने के लिए उचित जगह नहीं होती थी।
उन्होंने ट्विंकल खन्ना के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी हंसी, संवेदनशीलता और स्पष्टता ने महिलाओं को हंसने, सोचने, सवाल करने और खुद को समझे जाने का एहसास कराया है।
दिया मिर्जा ने कहा कि ट्विंकल खन्ना द्वारा बनाए गए मंच से सम्मान प्राप्त करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने ट्विंकल को ‘Torchbearer’ बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी रोशनी से रास्ता रोशन नहीं किया, बल्कि अपनी रोशनी से कई दूसरी महिलाओं को भी उनकी अपनी राह और पहचान खोजने में मदद की।
अभिनेत्री ने अपने संदेश में कहा कि शायद यही ‘सिस्टरहुड’ की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति है—अपनी रोशनी को स्वीकार करना और उसका इस्तेमाल दूसरी महिलाओं को उनकी अपनी रोशनी खोजने में मदद करने के लिए करना।
दिया मिर्जा ने Tweak Torchbearer of the Year 2026 सम्मान को अपने लिए बेहद खास बताते हुए ट्विंकल खन्ना का आभार जताया.


