Emerald News:-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे SING (Singapore India Network for Growth) के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सिंगापुर के प्रतिनिधियों एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और विकास मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही शाम को आयोजित सिंगापुर बिज़नेस फोरम के डिनर कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
वहीं, हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नायब सिंह सैनी देर शाम सिंगापुर सफारी का अवलोकन करेंगे और वहां विकसित सफारी मॉडल, व्यवस्थाओं तथा पर्यटक सुविधाओं को करीब से समझेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य सिंगापुर के सफल विकास मॉडल और आधुनिक तकनीकों से सीख लेकर हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और जंगल सफारी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को नई दिशा देना है.


