Emerald News:-रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन एवं संस्थापक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने दोनों बेटों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को लेकर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया है। अपने संदेश में उन्होंने दोनों बेटों को अपना गर्व और खुशी बताया।
नीता अंबानी ने लिखा, “मेरे प्यारे आकाश और अनंत, तुम दोनों ही मेरा गर्व और मेरी खुशी हो। दुआ है कि तुम हमेशा प्यार, विनम्रता, हिम्मत और मकसद के साथ मिलकर आगे बढ़ो।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने दोनों बेटों को बेटा कहने का अवसर मिलने के लिए वह हर दिन खुद को शुक्रगुजार मानती हैं। नीता अंबानी का यह संदेश मां और बेटों के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्ते को बयां करता है।
आकाश अंबानी और अनंत अंबानी रिलायंस समूह की अगली पीढ़ी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं और परिवार के कारोबारी दायित्वों को आगे बढ़ा रहे हैं। नीता अंबानी का यह संदेश सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.


