Emerald News:-दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक-सामाजिक हलकों में विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर नेहा बोरा ने नागरिकों से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में दिल्ली पुलिस की ओर से महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से “महिलाओं के सड़कों पर अधिकार और स्वतंत्रता” के लिए आवाज उठाने की अपील करते हुए दिल्ली पुलिस और SIR के विरोध में मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध जताने की बात कही गई है।
नेहा बोरा के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 4 बजे इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक ‘Citizens’ March’ निकाला जाएगा। उन्होंने महिलाओं समेत नागरिकों से बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
इस मार्च का मुख्य मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा, प्रदर्शन के अधिकार और कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराना बताया गया है। अब देखना होगा कि इस नागरिक मार्च में कितनी संख्या में लोग शामिल होते हैं और प्रशासन की ओर से इसे लेकर क्या रुख अपनाया जाता है.


