Emerald News :- नई दिल्ली: कांग्रेस पर बांग्लादेश की तर्ज पर ‘रेजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन की कोशिश करने का आरोप लगाने को लेकर कपिल सिब्बल ने राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है। कपिल सिब्बल ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की मांग किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि जनता की इच्छा है।
कपिल सिब्बल ने अपने बयान में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ जैसे नारों के जरिए सत्ता में आई सरकार ने बाद में भ्रष्टाचार को अपनाया, संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित किया और मतदाता सूची में हेरफेर किया।
उन्होंने अपने संदेश में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। कपिल सिब्बल ने अपने बयान के अंत में ‘टाइम टू गो’ यानी ‘अब जाने का समय है’ कहकर सरकार पर राजनीतिक हमला बोला। कपिल सिब्बल का यह बयान सत्ता परिवर्तन, भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच सामने आया है।


