Emerald News:- नई दिल्ली। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज ने शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर मां कूष्मांडा की आराधना करते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां कूष्मांडा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मकता बनाए रखने की प्रार्थना की।
बांसुरी स्वराज ने अपने संदेश में कहा कि मां कूष्मांडा अपनी दिव्य मुस्कान से सृष्टि में ऊर्जा, प्रकाश और चेतना का संचार करती हैं। उन्होंने कामना की कि मां सभी भक्तों के जीवन से अंधकार मिटाकर सुख, शांति और समृद्धि का दिव्य प्रकाश फैलाएं।
उन्होंने नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की कामना की। अपने संदेश के अंत में उन्होंने देशवासियों को शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘जय माता दी’ कहा।


