Emerald News:- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महान सिख योद्धा एवं वीर सेनानायक बन्दा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बन्दा सिंह बहादुर जी के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया।
नितिन गडकरी ने अपने संदेश में कहा कि वीर बन्दा सिंह बहादुर जी ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मुगल सत्ता के अजेय होने के भ्रम को तोड़ते हुए वीरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनका जीवन देशभक्ति, धर्म के प्रति निष्ठा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है।
उन्होंने वीर बन्दा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए उनके बलिदान और साहस को याद किया। वीर बन्दा सिंह बहादुर जी का जीवन भारतीय इतिहास में साहस, त्याग और संघर्ष का प्रतीक है। उनका शौर्य और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रप्रेम और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता रहेगा।


