Emerald News:- नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत’ के गठन की घोषणा की है। पार्टी आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएगी। पार्टी के गठन के साथ ही दिव्या मित्तल ने जनभागीदारी, निष्पक्ष निर्णय और पारदर्शी प्रशासन को अपनी राजनीति के प्रमुख आधार के रूप में प्रस्तुत किया है।
दिव्या मित्तल के अनुसार, पार्टी की प्राथमिकताओं में जनता की भागीदारी से नीतियों का निर्माण, जरूरतों के आधार पर बिना किसी भेदभाव के निर्णय लेना और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है। इसके साथ ही शासन व्यवस्था को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने पर भी जोर दिया गया है।
अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि ‘जननीति भारत’ उत्तर प्रदेश की राजनीति में किस तरह अपनी जगह बनाती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच कितना समर्थन हासिल कर पाती है।


