Emerald News:- नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित व्यस्त आबूलेन बाजार में एक युवती के साथ कथित मारपीट और उसे सरेआम जबरन होटल ले जाने की घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आबूलेन जैसे व्यस्त बाजार में एक युवती का मदद के लिए चीखना, इसके बावजूद उसके साथ सरेराह मारपीट होना और कथित तौर पर जबरन होटल ले जाना बेहद शर्मनाक और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना है।
चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित व्यस्त आबूलेन बाजार में एक युवती के साथ कथित मारपीट और उसे सरेआम जबरन होटल ले जाने की घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आबूलेन जैसे व्यस्त बाजार में एक युवती का मदद के लिए चीखना, इसके बावजूद उसके साथ सरेराह मारपीट होना और कथित तौर पर जबरन होटल ले जाना बेहद शर्मनाक और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना है।
चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।


