दलित या मुस्लिम चेहरे पर दांव? सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार

दलित या मुस्लिम चेहरे पर दांव? सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने बुधवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया। हालांकि, पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं हुई है।
नामांकन दाखिल होने के बावजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया है। पार्टी के भीतर इस सीट को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। इनमें पूर्व नौकरशाह आलोक रंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी और दलित-PDA से जुड़े चेहरे के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।
तीसरे उम्मीदवार के चयन को लेकर सपा के सामने सामाजिक समीकरण साधने की चुनौती भी है। पार्टी दलित, मुस्लिम और PDA के बीच अपने राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार के नाम पर फैसला कर सकती है।
इस बीच सपा विधायक आशु मलिक ने चौथी राज्यसभा सीट जीतने का भी दावा किया है। पार्टी के कई विधायक लगातार यह भरोसा जता रहे हैं कि सपा अपने तीसरे उम्मीदवार को भी राज्यसभा भेजने में सफल होगी।
अब सभी की नजरें अखिलेश यादव के अगले कदम पर टिकी हैं। तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने के बाद ही साफ होगा कि सपा इस चुनाव में किस सामाजिक समीकरण को प्राथमिकता देती है.

Share please

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *